हमारा मिशन हुनर से आत्मनिर्भरता तक
राधिका ट्यूटोरियल्स भारत का प्रमुख सिलाई और टेलरिंग शिक्षण संस्थान है, जिसका एक ही लक्ष्य है—हर महिला को हुनरमंद और स्वावलंबी बनाना।
राधिका ट्यूटोरियल्स की शुरुआत एक सरल सोच के साथ हुई थी: सिलाई और कटिंग कोई रहस्य नहीं है, बल्कि एक सुंदर गणित और ज्यामिति है। यदि सही नाप और फॉर्मूला मिल जाए, तो कोई भी व्यक्ति पहले ही प्रयास में किसी भी साइज का परफेक्ट ब्लाउज या सूट तैयार कर सकता है।
10 लाख से अधिक सिलाई प्रेमियों का भरोसा
हमारे यूट्यूब चैनल और मोबाइल ऐप के माध्यम से आज पूरे भारत और विदेशों में 10 लाख से अधिक लोग सिलाई सीख रहे हैं। इनमें गृहणियां, कॉलेज की छात्राएं और वे सभी शामिल हैं जो अपने पैरों पर खड़ा होकर सम्मानजनक आजीविका कमाना चाहती हैं।
हमारी विशेषता
- वैज्ञानिक फॉर्मूला: रटने के बजाय नाप निकालना सिखाया जाता है।
- पेपर फर्मा तकनीक: कपड़े की बर्बादी रोकने के लिए पेपर कटिंग का अभ्यास।
- सपोर्ट सिस्टम: जब भी आप सिलाई में अटकें, हमारी सपोर्ट टीम व्हाट्सएप पर सहायता के लिए तैयार रहती है।