नया बैच शुरू: आत्मनिर्भर लेडीज टेलरिंग मास्टरक्लास में सीमित सीटें उपलब्ध
← सिलाई शब्दकोश • सिलाई (Stitch)

टाक / डाट

Tak / Dart (Fabric Taper Stitch)

Folded and stitched wedge to shape flat fabric to body curves

सिलाई का व्यावहारिक नियम (Practical Rule)

टक्स हमेशा धीरे-धीरे पतला होकर खत्म होना चाहिए, कभी अचानक गांठ नहीं मारनी चाहिए।

टाक (Tak / Dart) की परिभाषा

सपाट कपड़े को शरीर के उभारों के अनुसार आकार देने के लिए अंदर की तरफ जो तिकोनी सिलाई लगाई जाती है, उसे टाक (Tak) या डाट (Dart) कहते हैं।

4-टक्स ब्लाउज के 4 डाट:

  1. कमर का मेन टक्स: सबसे चौड़ा (1.0 इंच) और गहरा होता है।
  2. हुक पट्टी का टक्स: 0.25 इंच चौड़ाई का सीधा क्षैतिज टक्स।
  3. आर्महोल का टक्स: आर्महोल की गोलाई से सीने के उभार की ओर जाता है।
  4. साइड टक्स: बगल की सिलाई से आता है।
  • महत्वपूर्ण नियम: चारों टक्स का सिरा कभी एक-दूसरे से नहीं मिलना चाहिए; बीच में 1.5 से 2 इंच का खाली घेरा रहना चाहिए।